
वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972
THE WILD LIFE (PROTECTION) ACT, 1972
1. धारा 38 ञ. के अनुसार चिड़ियाघर में क्या करना निषिद्ध नहीं है?
a. प्राणियों को तंग करना
b. प्राणियों को क्षति पहुंचाना
c. प्राणी का अध्ययन करना या उनकी देखभाल करना
d. भूमि को अव्यवस्थित करना
2. शोर करके प्राणियों को विक्षुब्ध करना किसके अंतर्गत आता है?
a. अनुमत गतिविधि
b. अवैध गतिविधि
c. केवल प्रशिक्षण के समय वैध
d. केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए वैध
3. “राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण” किस धारा के अधीन गठित होता है?
a. धारा 38 ट. (क)
b. धारा 38 ट. (ख)
c. धारा 38 झ.
d. धारा 38 ज.
4. “राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण” का अभिप्राय किससे है?
a. केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण
b. धारा 38 ठ. के अधीन गठित व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
c. राज्य सरकार द्वारा गठित वन्य जीव समिति
d. स्थानीय वन्य जीव संरक्षण समिति
5. इस अध्याय में “राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण” किस धारा के अधीन गठित होता है?
a. धारा 34
b. धारा 36
c. धारा 38 ठ.
d. धारा 40
6. राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की परिभाषा में कौन सा संगठन शामिल नहीं है?
a. धारा 38 ठ. के अधीन गठित व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
b. केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण
c. स्थानीय वन्य जीव संरक्षण समिति
d. दोनों (b) और (c)
7. "संचालन समिति", अधिनियम की किस धारा में परिभाषित है?
a. धारा 38 ट. (क)
b. धारा 38 ट. (ख)
c. धारा 38 ट. (ग)
d. धारा 38 ट. (घ)
8. अधिनियम में “संचालन समिति” शब्द से क्या अभिप्रेत है?
a. राज्य सरकार द्वारा गठित समिति
b. धारा 38(क) के अधीन गठित समिति
c. धारा 38(प) के अधीन गठित समिति
d. केंद्रीय सरकार द्वारा गठित कोई भी समिति
9. “संचालन समिति” की परिभाषा किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 38 ज
b. धारा 38 ङ.
c. धारा 38 प.
d. धारा 39
10. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
a. संचालन समिति एक अस्थायी समिति है
b. संचालन समिति राज्य सरकार द्वारा गठित होती है
c. संचालन समिति धारा 38 प. के अधीन गठित होती है
d. संचालन समिति केवल सलाहकार निकाय है
11. “व्याघ्र संरक्षण प्रतिष्ठान", अधिनियम की किस धारा में परिभाषित है?
a. धारा 38 ट. (क)
b. धारा 38 ट. (ख)
c. धारा 38 ट. (ग)
d. धारा 38 ट. (घ)
12. अधिनियम में “व्याघ्र संरक्षण प्रतिष्ठान” से क्या अभिप्रेत है?
a. राज्य सरकार द्वारा स्थापित कोई भी प्रतिष्ठान
b. केंद्रीय सरकार द्वारा स्थापित वन्यजीव संस्थान
c. धारा 38 भ. के अधीन स्थापित प्रतिष्ठान
d. व्याघ्र परियोजना कार्यालय
13. “व्याघ्र संरक्षण प्रतिष्ठान” की स्थापना किस धारा के अंतर्गत की जाती है?
a. धारा 38 क.
b. धारा 38 ज.
c. धारा 38 प.
d. धारा 38 भ.
14. निम्न में से कौन-सा कथन “व्याघ्र संरक्षण प्रतिष्ठान” के संबंध में सही है?
a. यह केवल राज्य सरकार द्वारा गठित होता है
b. यह अस्थायी प्रकृति का होता है
c. यह धारा 38 भ. के अधीन स्थापित प्रतिष्ठान है
d. यह चिड़ियाघर प्रबंधन से संबंधित है
15. "व्याघ्र आरक्षिति राज्य", अधिनियम की किस धारा में परिभाषित है?
a. धारा 38 ट. (क)
b. धारा 38 ट. (ख)
c. धारा 38 ट. (ग)
d. धारा 38 ट. (घ)
16. अधिनियम में “व्याघ्र आरक्षिति राज्य” से क्या अभिप्रेत है?
a. वह राज्य जहाँ राष्ट्रीय उद्यान है
b. वह राज्य जहाँ अभयारण्य स्थित है
c. ऐसा राज्य जिसमें व्याघ्र आरक्षिति है
d. केवल सीमावर्ती राज्य
17. “व्याघ्र आरक्षिति राज्य” शब्द का प्रयोग किस संदर्भ में किया गया है?
a. प्रशासनिक नियंत्रण के लिए
b. परिभाषा खंड के अंतर्गत
c. वित्तीय प्रबंधन हेतु
d. चिड़ियाघर प्रबंधन हेतु
18. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
a. प्रत्येक राज्य व्याघ्र आरक्षिति राज्य होता है
b. केवल केंद्र शासित प्रदेश व्याघ्र आरक्षिति राज्य होते हैं
c. वह राज्य जिसमें व्याघ्र आरक्षिति है, व्याघ्र आरक्षिति राज्य कहलाता है
d. केवल व्याघ्र परियोजना वाले राज्य ही ऐसे राज्य होते हैं
19. "व्याघ्र आरक्षिति", अधिनियम की किस धारा में परिभाषित है?
a. धारा 38 ट. (ख)
b. धारा 38 ट. (ग)
c. धारा 38 ट. (घ)
d. धारा 38 ट. (ङ)
20. अधिनियम में “व्याघ्र आरक्षिति” से क्या अभिप्रेत है?
a. कोई भी वन क्षेत्र
b. राज्य सरकार द्वारा संरक्षित क्षेत्र
c. धारा 38 फ. के अधीन अधिसूचित क्षेत्र
d. राष्ट्रीय उद्यान
21. “व्याघ्र आरक्षिति” किस धारा के अंतर्गत अधिसूचित किया जाता है?
a. धारा 38 भ.
b. धारा 38 ज.
c. धारा 38 फ.
d. धारा 38 प.
22. निम्न में से कौन-सा कथन “व्याघ्र आरक्षिति” के संबंध में सही है?
a. यह केवल प्रशासनिक क्षेत्र होता है
b. यह धारा 38 फ. के अधीन अधिसूचित क्षेत्र होता है
c. यह किसी भी वन अधिकारी द्वारा घोषित किया जा सकता है
d. यह चिड़ियाघर से संबंधित क्षेत्र है
23. राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण का गठन, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 38 ठ.
b. धारा 38 ङ.
c. धारा 38 ढ.
d. धारा 38 ण.
24. राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण का गठन कौन करता है?
a. राज्य सरकार
b. संसद
c. केन्द्रीय सरकार
d. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग
25. राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण किस अधिनियम के अंतर्गत गठित किया जाता है?
a. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम
b. वन अधिनियम
c. इस अधिनियम के अधीन
d. जैव विविधता अधिनियम
26. इस अध्याय में राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण को आगे किस नाम से कहा गया है?
a. वन्य जीव प्राधिकरण
b. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
c. राष्ट्रीय वन परिषद
d. व्याघ्र बोर्ड
27. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण का मुख्य कार्य क्या है?
a. केवल परामर्श देना
b. अधिनियम के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग और सौंपे गए कृत्यों का पालन करना
c. केवल व्याघ्र गणना करना
d. राज्य सरकारों को आदेश देना
28. राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण का अध्यक्ष कौन होता है?
a. प्रधानमंत्री
b. पर्यावरण और वन मंत्रालय का भारसाधक मंत्री
c. वन महानिदेशक
d. पर्यावरण सचिव
29. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण का उपाध्यक्ष कौन होता है?
a. पर्यावरण सचिव
b. राज्यमंत्री, पर्यावरण और वन मंत्रालय
c. वन महानिरीक्षक
d. विधि सचिव
30. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण में कितने संसद सदस्य होते हैं?
a. दो
b. तीन
c. चार
d. पाँच
31. संसद सदस्यों में से कितने लोक सभा द्वारा निर्वाचित होते हैं?
a. एक
b. दो
c. तीन
d. चार
32. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण में कितने सदस्य राज्य सभा द्वारा निर्वाचित होते हैं?
a. एक
b. दो
c. तीन
d. कोई नहीं
33. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण में कितने विशेषज्ञ या वृत्तिक सदस्य होते हैं?
a. पाँच
b. छह
c. आठ
d. दस
34. विशेषज्ञ सदस्यों के पास किस क्षेत्र में अर्हता और अनुभव होना चाहिए?
a. केवल प्रशासन
b. वन्य जीव संरक्षण और व्याघ्र आरक्षिति में निवास कर रहे व्यक्तियों के कल्याण में
c. केवल विधि
d. केवल वित्त
35. आठ विशेषज्ञ सदस्यों में से कम से कम कितने जनजातीय विकास के क्षेत्र से होने चाहिए?
a. एक
b. दो
c. तीन
d. चार
36. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण का सदस्य कौन-सा सचिव होता है?
a. गृह सचिव
b. पर्यावरण और वन मंत्रालय का सचिव
c. कृषि सचिव
d. वित्त सचिव
37. निम्न में से कौन सदस्य होता है?
a. मुख्य चुनाव आयुक्त
b. वन महानिदेशक और विशेष सचिव, पर्यावरण और वन मंत्रालय
c. नीति आयोग के उपाध्यक्ष
d. कैबिनेट सचिव
38. निदेशक, वन्य जीव परिरक्षण किस मंत्रालय से संबंधित होता है?
a. गृह मंत्रालय
b. पर्यावरण और वन मंत्रालय
c. विधि मंत्रालय
d. जनजाति मंत्रालय
39. व्याघ्र आरक्षित राज्यों से कितने मुख्य वन्य जीव संरक्षक सदस्य होते हैं?
a. चार
b. पाँच
c. छह
d. सात
40. मुख्य वन्य जीव संरक्षकों का कार्यकाल कितने वर्षों के लिए होता है?
a. एक वर्ष
b. दो वर्ष
c. तीन वर्ष
d. पाँच वर्ष
41. मुख्य वन्य जीव संरक्षक किस आधार पर चुने जाते हैं?
a. स्थायी नियुक्ति
b. वरिष्ठता
c. चक्रानुक्रम से
d. निर्वाचन से
42. विधि और न्याय मंत्रालय से सदस्य का पद क्या होना चाहिए?
a. उप सचिव से नीचे
b. संयुक्त सचिव और विधायी परामर्शी की पंक्ति से नीचे का न हो
c. केवल सचिव
d. केवल मंत्री
43. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के कौन सदस्य होते हैं?
a. सचिव
b. उपाध्यक्ष
c. अध्यक्ष
d. सदस्य सचिव
44. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से कौन सदस्य होता है?
a. सचिव
b. अध्यक्ष
c. उपाध्यक्ष
d. कोई नहीं
45. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण का सदस्य-सचिव कौन होता है?
a. वन महानिदेशक
b. वन महानिरीक्षक या समतुल्य अधिकारी
c. पर्यावरण सचिव
d. विधि सचिव
46. सदस्य-सचिव के लिए न्यूनतम अनुभव कितना होना चाहिए?
a. 5 वर्ष
b. 7 वर्ष
c. 10 वर्ष
d. 15 वर्ष
47. सदस्य-सचिव को किस क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए?
a. केवल प्रशासन
b. व्याघ्र आरक्षिति या वन्य प्राणी प्रबंधन
c. केवल विधि
d. केवल वित्त
48. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण का सदस्य संसद का सदस्य चुना जा सकता है?
a. नहीं
b. हाँ, निरर्हित नहीं होगा
c. केवल राज्य सभा के लिए
d. केवल लोक सभा के लिए
49. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण का सदस्य संसद का सदस्य होने से क्या होगा?
a. पद स्वतः समाप्त हो जाएगा
b. निरर्हित हो जाएगा
c. निरर्हित नहीं होगा
d. केवल अनुमति से होगा
50. सदस्यों की पदावधि और सेवा की शर्तें, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 38 ठ.
b. धारा 38 ङ.
c. धारा 38 ढ.
d. धारा 38 ण.
51. धारा 38 ठ.की उपधारा (2) के खण्ड (घ) के अधीन नामनिर्देशित सदस्य की अधिकतम पदावधि कितनी होगी?
a. एक वर्ष
b. दो वर्ष
c. तीन वर्ष
d. पाँच वर्ष
52. खण्ड (घ) के अधीन नामनिर्देशित सदस्य कितनी अवधि से अधिक पद धारण नहीं करेगा?
a. दो वर्ष
b. तीन वर्ष
c. चार वर्ष
d. पाँच वर्ष
53. कोई सदस्य अपने पद का त्याग किस प्रकार कर सकता है?
a. मौखिक सूचना देकर
b. राज्य सरकार को आवेदन देकर
c. केन्द्रीय सरकार को हस्ताक्षर सहित लेख देकर
d. प्राधिकरण की बैठक में घोषणा करके
54. सदस्य द्वारा दिया गया त्यागपत्र किसे संबोधित होना चाहिए?
a. अध्यक्ष को
b. उपाध्यक्ष को
c. केन्द्रीय सरकार को
d. सदस्य-सचिव को
55. केन्द्रीय सरकार किस प्रकार के सदस्य को पद से हटा देगी?
a. किसी भी सदस्य को
b. केवल निर्वाचित सदस्य को
c. धारा 38 ठ. (2)(घ) में निर्दिष्ट सदस्य को
d. अध्यक्ष को
56. यदि कोई सदस्य न्यायनिर्णीत दिवालिया है, तो क्या किया जाएगा?
a. चेतावनी दी जाएगी
b. निलंबित किया जाएगा
c. पद से हटा दिया जाएगा
d. कोई कार्यवाही नहीं होगी
57. यदि कोई सदस्य किसी ऐसे अपराध के लिए सिद्धदोष ठहराया गया है जिसमें नैतिक अधमता शामिल है, तो—
a. पद पर बना रहेगा
b. पद से हटाया जाएगा
c. केवल जुर्माना लगेगा
d. केवल निलंबन होगा
58. नैतिक अधमता का निर्धारण किसकी राय पर आधारित होगा?
a. न्यायालय
b. प्राधिकरण
c. केन्द्रीय सरकार
d. राज्य सरकार
59. यदि कोई सदस्य विकृतचित्त है और सक्षम न्यायालय द्वारा ऐसा घोषित किया गया है, तो—
a. उसका कार्यकाल बढ़ेगा
b. उसे पद से हटा दिया जाएगा
c. केवल चिकित्सकीय जांच होगी
d. कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
60. यदि कोई सदस्य कार्य करने से इंकार करता है या कार्य करने में असमर्थ हो जाता है, तो—
a. चेतावनी दी जाएगी
b. पद से हटाया जा सकता है
c. वेतन रोका जाएगा
d. केवल अवकाश दिया जाएगा
61. बिना अनुमति लगातार कितनी बैठकों में अनुपस्थित रहने पर सदस्य हटाया जा सकता है?
a. दो
b. तीन
c. चार
d. पाँच
62. लगातार तीन अधिवेशनों में अनुपस्थित रहने के लिए किसकी अनुमति आवश्यक होती है?
a. अध्यक्ष की
b. उपाध्यक्ष की
c. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की
d. राज्य सरकार की
63. यदि केन्द्रीय सरकार की राय में किसी सदस्य का पद पर बने रहना लोकहित के लिए अहितकर है, तो—
a. कुछ नहीं होगा
b. पद से हटाया जा सकता है
c. केवल चेतावनी दी जाएगी
d. वेतन कम किया जाएगा
64. उपधारा (2) के अंतर्गत सदस्य को हटाने से पहले क्या अनिवार्य है?
a. तुरंत आदेश
b. राष्ट्रपति की स्वीकृति
c. सुनवाई का उचित अवसर
d. न्यायालय का आदेश
65. किसी सदस्य के पद की रिक्ति कैसे भरी जाएगी?
a. चुनाव द्वारा
b. पदोन्नति द्वारा
c. नए सिरे से नियुक्ति करके
d. वरिष्ठता से
66. नया नियुक्त सदस्य कितनी अवधि के लिए पद धारण करेगा?
a. पूर्ण तीन वर्ष
b. पाँच वर्ष
c. पूर्व सदस्य की शेष अवधि
d. एक वर्ष
67. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के सदस्यों के वेतन और भत्ते किसके अनुसार होंगे?
a. अध्यक्ष के आदेश अनुसार
b. संसद द्वारा तय
c. विहित किए जाने के अनुसार
d. राज्य सरकार के अनुसार
68. सदस्यों की नियुक्ति की अन्य शर्तें कैसी होंगी?
a. मनमानी
b. अध्यक्ष द्वारा तय
c. जो विहित की जाएँ
d. राज्य सरकार द्वारा तय
69. यदि प्राधिकरण में कोई रिक्ति हो, तो क्या उसकी कार्यवाही अवैध हो जाएगी?
a. हाँ
b. नहीं
c. केवल विशेष मामलों में
d. न्यायालय तय करेगा
70. प्राधिकरण के गठन में त्रुटि होने पर उसकी कार्यवाही—
a. स्वतः अवैध होगी
b. प्रश्नगत नहीं की जाएगी
c. रद्द कर दी जाएगी
d. स्थगित होगी
71. धारा 38 ङ. की उपधारा (5) किस सिद्धांत को दर्शाती है?
a. प्राकृतिक न्याय
b. प्रशासनिक विवेक
c. कार्य की निरंतरता
d. दंड सिद्धांत
72. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
a. रिक्ति होने पर प्राधिकरण का कोई कार्य वैध नहीं
b. गठन में त्रुटि होने पर सभी निर्णय शून्य
c. रिक्ति या त्रुटि के बावजूद कार्य वैध रहेगा
d. केवल अध्यक्ष के निर्णय वैध होंगे
73. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 38 ठ.
b. धारा 38 ङ.
c. धारा 38 ढ.
d. धारा 38 ण.
74. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति किसकी पूर्व मंजूरी से कर सकता है?
a. राज्य सरकार
b. संसद
c. केन्द्रीय सरकार
d. अध्यक्ष
75. प्राधिकरण अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति किस उद्देश्य से करता है?
a. प्रशासनिक नियंत्रण के लिए
b. अधिनियम के अधीन अपने कृत्यों का दक्षतापूर्ण निर्वहन करने के लिए
c. वित्तीय प्रबंधन के लिए
d. परामर्श देने के लिए
76. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के गठन से ठीक पहले व्याघ्र परियोजना निदेशालय के अधीन कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी कितनी अवधि तक पद धारण करेंगे?
a. तीन वर्ष
b. एक वर्ष
c. छह मास या समान अवधि तक
d. अनिश्चित काल तक
77. ऐसे अधिकारी और कर्मचारी, जो प्राधिकरण का कर्मचारी न बनने का विकल्प देते हैं, वे किस शर्त पर पद धारण करते रहेंगे?
a. नई शर्तों पर
b. केवल वेतन के साथ
c. उन्हीं निबन्धनों और शर्तों पर
d. अस्थायी रूप से
78. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा की शर्तें कैसी होंगी?
a. अध्यक्ष द्वारा निर्धारित
b. राज्य सरकार द्वारा तय
c. जो विहित की जाएँ
d. संसद द्वारा निर्धारित
79. धारा 38 ढ. किस विषय से संबंधित है?
a. प्राधिकरण का गठन
b. सदस्यों की पदावधि
c. अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति व सेवा शर्तें
d. निधि और लेखा
80. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की शक्तियां और कृत्य, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 38 ठ.
b. धारा 38 ङ.
c. धारा 38 ढ.
d. धारा 38 ण.
81. धारा 38 ण. किस विषय से संबंधित है?
a. प्राधिकरण का गठन
b. अधिकारियों की नियुक्ति
c. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की शक्तियाँ और कृत्य
d. निधि और लेखा
82. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण अपनी शक्तियों का प्रयोग किसके अंतर्गत करता है?
a. राज्य विधियों के अंतर्गत
b. इस अधिनियम के अंतर्गत
c. केवल कार्यपालिका आदेशों से
d. न्यायालय के निर्देश से
83. राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई व्याघ्र संरक्षण योजना का अनुमोदन कौन करता है?
a. राज्य वन विभाग
b. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड
c. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
d. केन्द्रीय सरकार
84. व्याघ्र संरक्षण योजना किस धारा के अधीन तैयार की जाती है?
a. धारा 38 ठ.
b. धारा 38 फ. (3)
c. धारा 38 ढ.
d. धारा 39
85. रक्षणीय पारिस्थितिकी के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किसका कर्तव्य है?
a. राज्य सरकार
b. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड
c. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
d. जिला प्रशासन
86. व्याघ्र आरक्षिति में पारिस्थितिकी की भूमि के अरक्षणीय उपयोग का उदाहरण क्या है?
a. वनरोपण
b. पर्यटन
c. खनन उद्योग
d. शोध कार्य
87. खनन उद्योग जैसी परियोजनाओं को व्याघ्र आरक्षिति में —
a. प्रोत्साहित किया जाएगा
b. अननुज्ञात किया जाएगा
c. अनिवार्य किया जाएगा
d. राज्य पर छोड़ा जाएगा
88. व्याघ्र आरक्षिति के मध्यवर्ती और आंतरिक क्षेत्र में किसके लिए मानक अधिकथित किए जाते हैं?
a. खनन
b. पर्यटन क्रियाकलाप
c. औद्योगिक विकास
d. आवासीय निर्माण
89. व्याघ्र परियोजना के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत कौन अधिकथित करता है?
a. राज्य सरकार
b. केन्द्रीय सरकार
c. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
d. राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन
90. व्याघ्र वाले वन क्षेत्रों में किस पर बल दिया जाता है?
a. केवल संरक्षण
b. केवल पर्यटन
c. मनुष्य-वन्य प्राणी टकराव और सह-अस्तित्व
d. औद्योगीकरण
91. राष्ट्रीय उपवन, अभयारण्य या व्याघ्र आरक्षिति के बाहर किसके लिए प्रबन्ध उपाय किए जाते हैं?
a. औद्योगिक परियोजनाओं के लिए
b. मानव-वन्य प्राणी सह-अस्तित्व के लिए
c. शहरी विकास के लिए
d. खनन के लिए
92. भविष्य संरक्षण योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना किसका कार्य है?
a. राज्य सरकार
b. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड
c. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
d. जिला प्रशासन
93. निम्न में से कौन-सा संरक्षण उपायों में शामिल है?
a. मृत्यु-दर सर्वेक्षण
b. रोग निगरानी
c. चौकसी
d. उपरोक्त सभी
94. व्याघ्र और उसकी भक्ष्य प्रजातियों की संख्या का क्या किया जाता है?
a. अनुमान
b. प्राक्कलन
c. केवल रिपोर्ट
d. उपेक्षा
95. व्याघ्र, सहप्रजातियों और आवास के संबंध में क्या किया जाता है?
a. केवल संरक्षण
b. अनुसंधान का समन्वय, मानीटरिंग और मूल्यांकन
c. केवल आंकड़े संग्रह
d. केवल पर्यटन
96. सामाजिक-आर्थिक मानदंडों का अनुमोदन कौन करता है?
a. राज्य सरकार
b. जिला प्रशासन
c. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
d. संसद
97. व्याघ्र आरक्षितियों को जोड़ने वाले क्षेत्रों में पारिस्थितिकीय अरक्षणीय उपयोग कब किया जा सकता है?
a. कभी भी
b. केवल राज्य की अनुमति से
c. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड के अनुमोदन से
d. जिला कलेक्टर के आदेश से
98. अरक्षणीय उपयोग के लिए किसकी सलाह आवश्यक होती है?
a. राज्य सरकार
b. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
c. जिला प्रशासन
d. पंचायत
99. जैव विविधता संरक्षण के लिए व्याघ्र आरक्षिति प्रबंधन कैसे सुकर बनाया जाता है?
a. औद्योगिक विकास से
b. जनता की भागीदारी से
c. निजीकरण से
d. खनन से
100. व्याघ्र आरक्षिति प्रबंधन किन योजनाओं के अनुसार किया जाता है?
a. नई योजनाओं के अनुसार
b. पूर्व अनुमोदित प्रबन्ध योजनाओं के अनुसार
c. जिला योजना के अनुसार
d. पंचायत योजना के अनुसार
101. व्याघ्र संरक्षण योजना के बेहतर कार्यान्वयन के लिए क्या सुनिश्चित किया जाता है?
a. केवल वित्तीय सहायता
b. केवल प्रशासनिक सहायता
c. संकटकालीन सहायता
d. केवल मानव संसाधन
102. संकटकालीन सहायता में क्या-क्या शामिल है?
a. वैज्ञानिक सहायता
b. सूचना प्रौद्योगिकी सहायता
c. विधिक सहायता
d. उपरोक्त सभी
103. व्याघ्र आरक्षिति के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए क्या सुकर बनाया जाता है?
a. पदोन्नति
b. क्षमता निर्माण कार्यक्रम
c. स्थानांतरण
d. वेतन वृद्धि
104. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण अन्य कृत्य कब करेगा?
a. जब राज्य कहे
b. जब आवश्यक प्रतीत हों
c. केवल आपातकाल में
d. केवल न्यायालय के आदेश से
105. अन्य कृत्य किस उद्देश्य से किए जाते हैं?
a. प्रशासनिक सुविधा
b. पर्यटन विकास
c. व्याघ्रों और उनके आवास के संरक्षण के लिए
d. आर्थिक लाभ के लिए
106. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण किसे लिखित निदेश दे सकता है?
a. केवल राज्य सरकार को
b. किसी व्यक्ति, अधिकारी या प्राधिकारी को
c. केवल जिला कलेक्टर को
d. केवल वन रेंजर को
107. दिए गए निदेशों का पालन करना किस पर बाध्यकारी है?
a. केवल सरकारी अधिकारी पर
b. केवल प्राधिकरण पर
c. जिस व्यक्ति/अधिकारी/प्राधिकारी को दिया गया हो
d. केवल राज्य सरकार पर
108. प्राधिकरण के निदेश किसके अधिकारों को प्रभावित नहीं करेंगे?
a. निजी कंपनियों के
b. स्थानीय लोगों, विशेषकर अनुसूचित जनजातियों के
c. राज्य सरकार के
d. पर्यटन विभाग के
109. उपधारा (2) किस सिद्धांत को दर्शाती है?
a. पूर्ण नियंत्रण
b. प्रशासनिक विवेक
c. संरक्षण के साथ अधिकारों का संतुलन
d. न्यायिक सर्वोच्चता
110. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
a. प्राधिकरण के निदेश जनजातीय अधिकारों को समाप्त कर सकते हैं
b. निदेश केवल मौखिक होंगे
c. निदेश लिखित होंगे और अधिकारों को प्रभावित नहीं करेंगे
d. निदेश केवल पर्यटन से संबंधित होंगे
111. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण द्वारा विनियमित की जाने वाली प्रक्रिया, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 38 त.
b. धारा 38 ङ.
c. धारा 38 ढ.
d. धारा 38 ण.
112. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के अधिवेशन किसके द्वारा निर्धारित समय और स्थान पर होंगे?
a. केन्द्रीय सरकार
b. सदस्य-सचिव
c. अध्यक्ष
d. उपाध्यक्ष
113. अध्यक्ष की अनुपस्थिति में व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के अधिवेशनों की अध्यक्षता कौन करेगा?
a. सदस्य-सचिव
b. वरिष्ठतम सदस्य
c. उपाध्यक्ष
d. केन्द्रीय सरकार का प्रतिनिधि
114. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण अपनी प्रक्रिया को किस प्रकार विनियमित करेगा?
a. केन्द्रीय सरकार के निर्देशानुसार
b. राज्य सरकार के नियमों के अनुसार
c. स्वयं
d. न्यायालय के आदेश से
115. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के सभी आदेश और विनिश्चय कौन अधिप्रमाणित करता है?
a. अध्यक्ष
b. उपाध्यक्ष
c. सदस्य-सचिव
d. केन्द्रीय सरकार
116. सदस्य-सचिव के अतिरिक्त आदेशों और विनिश्चयों को कौन अधिप्रमाणित कर सकता है?
a. कोई भी सदस्य
b. राज्य सरकार का अधिकारी
c. सदस्य-सचिव द्वारा सम्यक् रूप से प्राधिकृत अन्य अधिकारी
d. अध्यक्ष का निजी सचिव
117. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण को अनुदान और उधार तथा निधि का गठन, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 38 थ.
b. धारा 38 द.
c. धारा 38 ध.
d. धारा 38 न.
118. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण को अनुदान और उधार कौन दे सकता है?
a. राज्य सरकार
b. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड
c. केन्द्रीय सरकार
d. संसद की स्थायी समिति
119. केन्द्रीय सरकार व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण को अनुदान और उधार कब दे सकती है?
a. किसी भी समय
b. राष्ट्रपति की अनुमति से
c. संसद द्वारा विधि द्वारा किए गए सम्यक् विनियोग के पश्चात्
d. सर्वोच्च न्यायालय की अनुमति से
120. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण निधि का गठन किस नाम से किया जाएगा?
a. राष्ट्रीय वन्य जीव निधि
b. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण निधि
c. व्याघ्र परियोजना निधि
d. केन्द्रीय वन निधि
121. निम्नलिखित में से कौन-सी राशि व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण निधि में जमा की जाएगी?
a. केवल केन्द्रीय सरकार के अनुदान
b. केवल फीस और प्रभार
c. केन्द्रीय सरकार के अनुदान व उधार, फीस, प्रभार तथा अन्य विनिश्चित स्रोतों से प्राप्त राशियां
d. केवल राज्य सरकार की सहायता
122. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण द्वारा प्राप्त फीस और प्रभार किस निधि में जमा किए जाएंगे?
a. समेकित निधि भारत
b. राज्य निधि
c. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण निधि
d. राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण कोष
123. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण निधि का उपयोग किस प्रयोजन के लिए किया जाएगा?
a. केवल भवन निर्माण के लिए
b. सदस्यों, अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन-भत्तों और कृत्यों के निर्वहन के खर्चों के लिए
c. केवल अनुसंधान कार्यों के लिए
d. केवल पर्यटन विकास के लिए
124. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण निधि का उपयोजन किस अध्याय के अधीन कृत्यों के लिए किया जाएगा?
a. इस अधिनियम के सामान्य अध्याय के अधीन
b. केवल धारा 38 फ. के अधीन
c. इस अध्याय के अधीन व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के कृत्यों के लिए
d. राज्य सरकार द्वारा निर्दिष्ट कार्यों के लिए
125. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के लेखे और संपरीक्षा, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 38 थ.
b. धारा 38 द.
c. धारा 38 ध.
d. धारा 38 न.
126. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण को किस प्रकार के लेखे और अभिलेख रखने होते हैं?
a. केवल आय-व्यय लेखे
b. केवल ऑडिट रिपोर्ट
c. उचित लेखे और अन्य सुसंगत अभिलेख
d. केवल वार्षिक रिपोर्ट
127. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के लेखाओं का वार्षिक विवरण किस प्ररूप में तैयार किया जाएगा?
a. प्राधिकरण द्वारा निर्धारित प्ररूप में
b. संसद द्वारा निर्धारित प्ररूप में
c. केन्द्रीय सरकार द्वारा भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक के परामर्श से विहित प्ररूप में
d. नियंत्रक-महालेखापरीक्षक द्वारा सीधे निर्धारित प्ररूप में
128. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के लेखाओं की संपरीक्षा कौन करता है?
a. केन्द्रीय सरकार
b. संसद की लेखा समिति
c. भारत का नियंत्रक-महालेखापरीक्षक
d. राज्य का लेखा विभाग
129. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के लेखाओं की संपरीक्षा किन अन्तरालों पर की जाएगी?
a. प्रतिवर्ष अनिवार्य रूप से
b. प्रत्येक छह माह में
c. नियंत्रक-महालेखापरीक्षक द्वारा विनिर्दिष्ट अन्तरालों पर
d. केन्द्रीय सरकार के निर्देशानुसार
130. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की संपरीक्षा से संबंधित व्यय किसके द्वारा वहन किया जाएगा?
a. केन्द्रीय सरकार
b. राज्य सरकार
c. भारत का नियंत्रक-महालेखापरीक्षक
d. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
131. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के लेखाओं की संपरीक्षा के संबंध में नियंत्रक-महालेखापरीक्षक को कौन-से अधिकार प्राप्त होते हैं?
a. केवल रिपोर्ट तैयार करने का अधिकार
b. केवल कार्यालय निरीक्षण का अधिकार
c. सरकारी लेखाओं की संपरीक्षा के समान अधिकार, विशेषाधिकार और प्राधिकार
d. केवल वित्त मंत्रालय से जानकारी मांगने का अधिकार
132. नियंत्रक-महालेखापरीक्षक को किसकी मांग करने का विशेष अधिकार है?
a. केवल वार्षिक रिपोर्ट
b. बहियाँ, लेखे, वाउचर तथा अन्य दस्तावेज
c. केवल बजट प्रस्ताव
d. केवल कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएँ
133. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के लेखे और संपरीक्षा रिपोर्ट प्रति वर्ष किसे भेजी जाती है?
a. संसद
b. सर्वोच्च न्यायालय
c. केन्द्रीय सरकार
d. राज्य सरकार
134. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की वार्षिक रिपोर्ट, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 38 थ.
b. धारा 38 द.
c. धारा 38 ध.
d. धारा 38 न.
135. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण अपनी वार्षिक रिपोर्ट किस अवधि के लिए तैयार करता है?
a. कैलेंडर वर्ष के लिए
b. प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए
c. प्रत्येक पंचवर्षीय योजना के लिए
d. विशेष परिस्थिति में
136. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की वार्षिक रिपोर्ट किसका पूर्ण विवरण प्रस्तुत करती है?
a. आगामी वर्ष की योजनाओं का
b. केवल वित्तीय लेखाओं का
c. पूर्ववर्ती वित्तीय वर्ष के दौरान किए गए क्रियाकलापों का
d. केवल व्याघ्रों की संख्या का
137. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण वार्षिक रिपोर्ट किस प्ररूप में तैयार करेगा?
a. प्राधिकरण द्वारा स्वनिर्धारित प्ररूप में
b. संसद द्वारा निर्धारित प्ररूप में
c. केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित प्ररूप में
d. नियंत्रक-महालेखापरीक्षक द्वारा निर्धारित प्ररूप में
138. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण वार्षिक रिपोर्ट किस समय पर तैयार करेगा?
a. किसी भी समय
b. प्रत्येक पाँच वर्ष में
c. ऐसे समय पर जो विहित किया जाए
d. केवल वित्तीय वर्ष के अंत में
139. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण अपनी वार्षिक रिपोर्ट की एक प्रति किसे भेजता है?
a. संसद
b. भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक
c. केन्द्रीय सरकार
d. राज्य सरकार
140. वार्षिक रिपोर्ट और संपरीक्षा रिपोर्ट का संसद् के समक्ष रखा जाना, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 38 थ.
b. धारा 38 द.
c. धारा 38 ध.
d. धारा 38 न.
141. धारा 38 न. के अंतर्गत वार्षिक रिपोर्ट संसद् के समक्ष कौन रखवाएगा?
a. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
b. भारत का नियंत्रक-महालेखापरीक्षक
c. केन्द्रीय सरकार
d. राज्य सरकार
142. वार्षिक रिपोर्ट के साथ संसद् के समक्ष क्या रखा जाता है?
a. केवल वित्तीय विवरण
b. केवल संपरीक्षा रिपोर्ट
c. सिफारिशों पर की गई कार्रवाई ज्ञापन तथा अस्वीकार करने के कारण
d. केवल प्रशासनिक आदेश
143. किन सिफारिशों पर की गई कार्रवाई का ज्ञापन संसद् के समक्ष रखा जाता है?
a. सभी सिफारिशों पर
b. केवल राज्य सरकार से संबंधित सिफारिशों पर
c. केवल केन्द्रीय सरकार से संबंधित सिफारिशों पर
d. केवल वित्तीय सिफारिशों पर
144. यदि किसी सिफारिश को स्वीकार नहीं किया गया हो, तो क्या प्रस्तुत किया जाएगा?
a. नया संशोधन प्रस्ताव
b. अस्वीकार की गई सिफारिशों की सूची
c. स्वीकार न किए जाने के कारण
d. कोई विवरण आवश्यक नहीं
145. संसद् के समक्ष कौन-सी रिपोर्ट भी रखी जाती है?
a. वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट
b. पर्यावरण प्रभाव रिपोर्ट
c. संपरीक्षा रिपोर्ट
d. आंतरिक जांच रिपोर्ट
146. वार्षिक रिपोर्ट और संपरीक्षा रिपोर्ट संसद् के समक्ष कब रखवाई जाएंगी?
a. वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर
b. संसद् सत्र के प्रारंभ में
c. रिपोर्टों के प्राप्त होने के पश्चात् यथाशीघ्र
d. वर्ष में एक निश्चित तिथि पर
147. ये रिपोर्टें संसद् के किस सदन/सदनों के समक्ष रखी जाती हैं?
a. केवल लोक सभा
b. केवल राज्य सभा
c. संसद् के प्रत्येक सदन
d. संसद् की स्थायी समिति
148. संचालन समिति का गठन, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 38 प.
b. धारा 38 थ.
c. धारा 38 द.
d. धारा 38 ध.
149. धारा 38 प. के अंतर्गत संचालन समिति का गठन कौन करता है?
a. केन्द्रीय सरकार
b. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
c. राज्य सरकार
d. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड
150. संचालन समिति का गठन किस उद्देश्य से किया जाता है?
a. चिड़ियाघरों के प्रबंधन के लिए
b. व्याघ्र रेंज राज्यों में व्याघ्र, सह-परभक्षी और भक्ष्य पशुओं के समन्वय, मानिटरी, संरक्षा और संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए
c. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए
d. वन अधिकारियों की नियुक्ति के लिए
151. संचालन समिति का अध्यक्ष कौन होता है?
a. वन्य जीव का भारसाधक मंत्री
b. राज्य का मुख्य सचिव
c. मुख्यमंत्री
d. मुख्य वन्य जीव संरक्षक
152. संचालन समिति का उपाध्यक्ष कौन होता है?
a. मुख्य वन्य जीव संरक्षक
b. वन्य जीव का भारसाधक मंत्री
c. पर्यावरण सचिव
d. पंचायती राज मंत्री
153. संचालन समिति में सरकारी सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है?
a. तीन
b. चार
c. पांच
d. छह
154. सरकारी सदस्यों में निम्नलिखित में से कौन-सा अनिवार्य रूप से सम्मिलित होता है?
a. जिला कलेक्टर
b. व्याघ्र आरक्षिति के दो क्षेत्र निदेशक या राष्ट्रीय उद्यान का निदेशक
c. पुलिस महानिदेशक
d. वित्त सचिव
155. संचालन समिति के सरकारी सदस्यों में से एक सदस्य किस विभाग से होना आवश्यक है?
a. गृह विभाग
b. वित्त विभाग
c. जनजातीय मामलों से संबंधित विभाग
d. कृषि विभाग
156. संचालन समिति में विशेषज्ञ/वृत्तिक सदस्यों की संख्या कितनी है?
a. दो
b. तीन
c. चार
d. पांच
157. विशेषज्ञ/वृत्तिक सदस्यों में से कम से कम एक सदस्य किस क्षेत्र से होना चाहिए?
a. पर्यटन
b. विधि
c. जनजाति विकास
d. वन प्रशासन
158. राज्य जनजाति सलाहकार परिषद् से संचालन समिति में कितने सदस्य होते हैं?
a. एक
b. दो
c. तीन
d. चार
159. पंचायती राज तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता से संबंधित राज्य विभागों से कितने प्रतिनिधि लिए जाते हैं?
a. दोनों से एक-एक
b. कुल एक
c. दोनों से दो-दो
d. केवल पंचायती राज से
160. संचालन समिति का सदस्य-सचिव पदेन कौन होता है?
a. राज्य का मुख्य सचिव
b. व्याघ्र परियोजना निदेशक
c. राज्य का मुख्य वन्य जीव संरक्षक
d. वन महानिदेशक
161. व्याघ्र संरक्षण योजना, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 38 ध.
b. धारा 38 फ.
c. धारा 38 थ.
d. धारा 38 द.
162. किसी क्षेत्र को व्याघ्र आरक्षिति के रूप में अधिसूचित कौन करता है?
a. केन्द्रीय सरकार
b. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
c. राज्य सरकार
d. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड
163. व्याघ्र आरक्षिति की अधिसूचना किसकी सिफारिश पर की जाती है?
a. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड
b. केन्द्रीय सरकार
c. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
d. राज्य वन विभाग
164. धारा 38 फ. के अनुसार किन धाराओं के उपबंध व्याघ्र आरक्षिति पर अभयारण्य की भांति लागू होते हैं?
a. केवल धारा 18
b. धारा 18(2), 27(2), 27(3), 27(4), 30, 32 तथा 33(ख), (ग)
c. केवल धारा 33
d. केवल धारा 27
165. प्रत्येक व्याघ्र आरक्षिति के लिए व्याघ्र संरक्षण योजना कौन तैयार करेगा?
a. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
b. केन्द्रीय सरकार
c. राज्य सरकार
d. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड
166. व्याघ्र संरक्षण योजना में किसका समावेश अनिवार्य है?
a. केवल पर्यटन योजना
b. केवल वित्तीय योजना
c. कर्मचारिवृन्द विकास और अभिनियोजन योजना
d. केवल पुनर्वास योजना
167. व्याघ्र संरक्षण योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
a. पर्यटन को बढ़ावा देना
b. व्याघ्रों और भक्ष्य प्राणियों की व्यवहार्य संख्या सुनिश्चित करना
c. केवल वन राजस्व बढ़ाना
d. खनन गतिविधियों को अनुमति देना
168. व्याघ्र आरक्षिति में किस पारिस्थितिकी चक्र को विकृत न करने का प्रावधान है?
a. मानव-वन्यजीव
b. कृषि-वन
c. भक्ष्य-परभक्षी पारिस्थितिकी चक्र
d. जल-वन
169. व्याघ्र संरक्षण योजना में स्थानीय व्यक्तियों की किन चिंताओं को हल करने का प्रयास किया जाता है?
a. केवल शिक्षा
b. केवल स्वास्थ्य
c. जीविका संबंधी चिंताएँ
d. केवल रोजगार
170. व्याघ्र आरक्षितियों को जोड़ने वाले क्षेत्रों का उद्देश्य क्या है?
a. पर्यटन मार्ग
b. औद्योगिक विकास
c. आवास और गलियारा उपलब्ध कराना
d. सड़क निर्माण
171. व्याघ्र संरक्षण योजना तैयार करते समय राज्य सरकार किन हितों को सुनिश्चित करेगी?
a. केवल पर्यावरणीय हित
b. केवल वन विभाग के हित
c. कृषि, आजीविका, विकास संबंधी और अन्य हित
d. केवल पर्यटन हित
172. “व्याघ्र आरक्षिति” में कौन-से क्षेत्र शामिल हैं?
a. केवल राष्ट्रीय उद्यान
b. केवल अभयारण्य
c. आन्तरिक (कोर) और मध्यवर्ती/उपान्तीय क्षेत्र
d. केवल आरक्षित वन
173. संकटमय व्याघ्र आवास को अक्षत रखने का निर्णय किस आधार पर होता है?
a. प्रशासनिक निर्णय
b. वैज्ञानिक और विषयपरक मानदंड
c. राजनीतिक निर्णय
d. आर्थिक लाभ
174. मध्यवर्ती/उपान्तीय क्षेत्र का उद्देश्य क्या है?
a. पूर्ण निषेध क्षेत्र
b. औद्योगिक विकास
c. मानव-वन्य जीव सह-अस्तित्व का संवर्धन
d. केवल पर्यटन
175. मध्यवर्ती क्षेत्र की सीमाएँ किसके परामर्श से तय की जाती हैं?
a. केवल राज्य सरकार
b. ग्राम सभा और विशेषज्ञ समिति
c. केन्द्रीय सरकार
d. संसद
176. व्याघ्र संरक्षण के लिए जनजातियों या वनवासियों का पुनर्स्थापन किस प्रकार किया जा सकता है?
a. बलपूर्वक
b. केवल प्रशासनिक आदेश से
c. स्वैच्छिक पुनर्स्थापन के माध्यम से
d. बिना सहमति
177. पुनर्स्थापन से पूर्व किस अधिकार की मान्यता आवश्यक है?
a. केवल निवास अधिकार
b. भूमि या वन अधिकार
c. केवल रोजगार अधिकार
d. शिक्षा अधिकार
178. सह-अस्तित्व असंभव होने का निष्कर्ष किसके परामर्श से निकाला जाएगा?
a. केवल वन अधिकारी
b. स्वतंत्र पारिस्थितिकीय और सामाजिक विज्ञानी
c. जिला कलेक्टर
d. ग्राम प्रधान
179. पुनर्वास कार्यक्रम के लिए किसकी सहमति अनिवार्य है?
a. केवल राज्य सरकार
b. केवल वन विभाग
c. ग्राम सभाओं और प्रभावित व्यक्तियों की
d. केवल केन्द्रीय सरकार
180. पुनर्वास से पूर्व क्या उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है?
a. केवल मुआवज़ा
b. केवल भूमि
c. पुनर्वास स्थल पर सुविधाएं और भूमि आवंटन
d. केवल रोजगार
181. यदि उपधारा (5) की शर्तें पूरी न हों तो क्या होगा?
a. पुनर्वास अनिवार्य होगा
b. अधिकार समाप्त हो जाएंगे
c. विद्यमान अधिकारों में हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा
d. क्षेत्र को निरस्त कर दिया जाएगा
182. व्याघ्र आरक्षितियों का परिवर्तन और उन्हें अधिसूचना से निकालना, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 38 थ.
b. धारा 38 ध.
c. धारा 38 न.
d. धारा 38 ब.
183. व्याघ्र आरक्षिति की सीमाएँ कब परिवर्तित नहीं की जा सकतीं?
a. राज्य सरकार के निर्णय से
b. केवल केन्द्रीय सरकार के आदेश से
c. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की सिफारिश और राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड के अनुमोदन के बिना
d. केवल लोकहित में
184. व्याघ्र आरक्षिति की सीमाओं के परिवर्तन के लिए किनकी स्वीकृति आवश्यक है?
a. केवल राज्य सरकार
b. केवल केन्द्रीय सरकार
c. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण और राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड
d. केवल राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड
185. किसी वन आरक्षिति को अधिसूचना से निकालने का अधिकार किसे है?
a. केन्द्रीय सरकार
b. राज्य सरकार
c. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
d. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड
186. राज्य सरकार किसी वन आरक्षिति को अधिसूचना से कब नहीं निकाल सकती?
a. किसी भी स्थिति में
b. केवल प्रशासनिक कारणों से
c. लोक हित में भी, यदि व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण और राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड का अनुमोदन न हो
d. केवल आपात स्थिति में
187. धारा 38 ब. के अनुसार, व्याघ्र आरक्षिति से संबंधित निर्णय में कौन-सा सिद्धांत प्रमुख है?
a. आर्थिक विकास
b. प्रशासनिक सुविधा
c. लोक हित के साथ संस्थागत अनुमोदन
d. निजी हित
188. निम्न में से कौन-सा कथन धारा 38 ब. के संदर्भ में सही है?
a. राज्य सरकार स्वतंत्र रूप से व्याघ्र आरक्षिति की सीमा बदल सकती है
b. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की अनुमति पर्याप्त है
c. व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की सिफारिश अनिवार्य है
d. केवल संसद की अनुमति आवश्यक है
189. व्याघ्र संरक्षण प्रतिष्ठान की स्थापना, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 38 थ.
b. धारा 38 ध.
c. धारा 38 न.
d. धारा 38 भ.
190. धारा 38 भ. के अंतर्गत व्याघ्र संरक्षण प्रतिष्ठान की स्थापना कौन करता है?
a. केन्द्रीय सरकार
b. राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
c. राज्य सरकार
d. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड
191. व्याघ्र संरक्षण प्रतिष्ठान की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. केवल व्याघ्रों की गणना करना
b. व्याघ्र आरक्षितियों के प्रबंधन को सुकर बनाना और जैव विविधता का संरक्षण
c. औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना
d. शहरीकरण को प्रोत्साहित करना
192. धारा 38 भ. के अनुसार व्याघ्र संरक्षण प्रतिष्ठान किस प्रक्रिया में व्यक्तियों को सम्मिलित करता है?
a. प्रशासनिक प्रक्रिया
b. न्यायिक प्रक्रिया
c. विकास प्रक्रिया में आर्थिक विकास की पहल हेतु
d. दंड प्रक्रिया में
193. निम्न में से कौन-सा उद्देश्य व्याघ्र संरक्षण प्रतिष्ठान से संबंधित नहीं है?
a. पारिस्थितिकी, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को सुकर बनाना
b. स्थानीय पणधारी समुदायों को सम्मिलित कर पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा देना
c. व्याघ्र आरक्षितियों में खनन गतिविधियों को प्रोत्साहित करना
d. प्राकृतिक पर्यावरण को सुरक्षित करने में सहायता देना
194. व्याघ्र संरक्षण प्रतिष्ठान किसके सृजन और अनुरक्षण को सुकर बनाता है?
a. औद्योगिक इकाइयों का
b. प्रशासनिक भवनों का
c. उक्त उद्देश्यों की पूर्ति हेतु आवश्यक आस्तियों का
d. आवासीय कॉलोनियों का
195. प्रतिष्ठान अपने क्रियाकलापों के लिए किस प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकता है?
a. केवल वित्तीय सहायता
b. केवल तकनीकी सहायता
c. तकनीकी, वित्तीय, सामाजिक, विधिक एवं अन्य सहायता
d. केवल विदेशी सहायता
196. धारा 38 भ. के अंतर्गत वित्तीय संसाधन जुटाने में निम्न में से क्या शामिल है?
a. केवल राज्य बजट
b. निजी दान
c. व्याघ्र आरक्षिति में प्रवेश शुल्क एवं अन्य प्राप्त फीस का पुनःचक्रण
d. विदेशी अनुदान
197. व्याघ्र संरक्षण प्रतिष्ठान किन गतिविधियों में सहायता देता है?
a. केवल वन प्रबंधन
b. अनुसंधान, पर्यावरणीय शिक्षा और प्रशिक्षण
c. शहरी विकास
d. औद्योगिक अनुसंधान
198. धारा 38 भ. के अनुसार पारिस्थितिकी पर्यटन का संवर्धन किसके माध्यम से किया जाता है?
a. केवल सरकारी एजेंसियों द्वारा
b. निजी कंपनियों द्वारा
c. स्थानीय पणधारी समुदायों को सम्मिलित करके
d. अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा
199. व्याघ्र और अन्य संकटापन्न प्रजाति अपराध नियंत्रण ब्यूरो का गठन, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 38 थ.
b. धारा 38 ध.
c. धारा 38 न.
d. धारा 38 म.
200. धारा 38 म. के अंतर्गत व्याघ्र और अन्य संकटापन्न प्रजाति अपराध नियंत्रण ब्यूरो का गठन कौन करेगा?
a. राज्य सरकार
b. राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
c. केन्द्रीय सरकार
d. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड
201. व्याघ्र और अन्य संकटापन्न प्रजाति अपराध नियंत्रण ब्यूरो का गठन किस माध्यम से किया जाएगा?
a. अधिसूचना द्वारा
b. अध्यादेश द्वारा
c. राजपत्र में प्रकाशित आदेश द्वारा
d. नियमावली द्वारा
202. धारा 38 म.के अंतर्गत गठित ब्यूरो को किस नाम से जाना जाएगा?
a. राष्ट्रीय वन्य जीव संरक्षण ब्यूरो
b. व्याघ्र संरक्षण अपराध ब्यूरो
c. वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो
d. राष्ट्रीय संकटापन्न प्रजाति ब्यूरो
203. वन्य जीव संरक्षण निदेशक इस ब्यूरो में किस पद पर होंगे?
a. संयुक्त निदेशक
b. अपर निदेशक
c. पदेन निदेशक
d. अध्यक्ष
204. पुलिस महानिरीक्षक को ब्यूरो में कौन-सा पद दिया गया है?
a. निदेशक
b. संयुक्त निदेशक
c. अपर निदेशक
d. सदस्य सचिव
205. पुलिस उप महानिरीक्षक को ब्यूरो में किस रूप में नियुक्त किया गया है?
a. अपर निदेशक
b. संयुक्त निदेशक
c. निदेशक
d. उप निदेशक
206. निम्न में से कौन वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो में संयुक्त निदेशक नहीं है?
a. पुलिस उप महानिरीक्षक
b. वन उप महानिदेशक
c. अपर आयुक्त (सीमाशुल्क और उत्पाद शुल्क)
d. पुलिस महानिरीक्षक
207. अपर आयुक्त (सीमाशुल्क और उत्पाद शुल्क) को ब्यूरो में किस पद पर रखा गया है?
a. अपर निदेशक
b. निदेशक
c. संयुक्त निदेशक
d. सदस्य
208. धारा 38 म. के अनुसार अन्य अधिकारियों की नियुक्ति किन धाराओं के अधीन की जाती है?
a. धारा 5 और 6
b. धारा 10 और 11
c. धारा 3 और 4
d. धारा 18 और 27
209. वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की शक्तियां और कृत्य, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 38 ब.
b. धारा 38 भ.
c. धारा 38 म.
d. धारा 38 य.
210. धारा 38 य. के अंतर्गत वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो का प्रमुख कार्य क्या है?
a. वन्य जीव अभयारण्यों का प्रबंधन
b. संगठित वन्य जीव अपराधों से संबंधित आसूचना का संग्रहण और प्रसारण
c. वन अधिकारों का निर्धारण
d. पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा देना
211. संगठित वन्य जीव अपराधों से संबंधित आसूचना का उपयोग किस उद्देश्य से किया जाता है?
a. केवल अभिलेख रखने के लिए
b. अपराधियों को पकड़ने हेतु त्वरित कार्रवाई के लिए
c. अनुसंधान के लिए
d. न्यायालय को रिपोर्ट देने के लिए
212. धारा 38 य. के अंतर्गत किस प्रकार का केन्द्रीयकृत बैंक स्थापित करने का प्रावधान है?
a. वन क्षेत्र डेटा बैंक
b. जैव विविधता डेटा बैंक
c. केन्द्रीयकृत वन्य जीव अपराध आंकड़ा बैंक
d. अपराधी पहचान बैंक
213. इस अधिनियम के प्रवर्तन से संबंधित विभिन्न कार्रवाइयों का समन्वय कौन करेगा?
a. राज्य वन विभाग
b. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड
c. वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो
d. केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय
214. धारा 38 य. के अनुसार ब्यूरो किन इकाइयों के माध्यम से भी कार्य कर सकता है?
a. केवल राज्य कार्यालय
b. जिला न्यायालय
c. प्रादेशिक और सीमा यूनिटों
d. पंचायत समितियां
215. अंतर्राष्ट्रीय अभिसमयों और प्रोटोकॉलों से संबंधित दायित्वों का कार्यान्वयन किसके द्वारा किया जाएगा?
a. राज्य सरकार
b. केन्द्रीय गृह मंत्रालय
c. वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो
d. राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण
216. वैज्ञानिक और वृत्तिक अन्वेषण के लिए अवसंरचना और क्षमता निर्माण का विकास क्यों किया जाता है?
a. कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए
b. अभियोजनों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए
c. वन क्षेत्रों का विस्तार करने के लिए
d. प्रशिक्षण संस्थान खोलने के लिए
217. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के वन्य जीव अपराधों से संबंधित विषयों पर भारत सरकार को सलाह कौन देगा?
a. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड
b. राज्य सरकार
c. वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो
d. पर्यावरण न्यायाधिकरण
218. धारा 38 य. (2) के अनुसार ब्यूरो को शक्तियां किन धाराओं के अंतर्गत प्रत्यायोजित की जा सकती हैं?
a. धारा 3 और 4
b. धारा 18 और 27
c. धारा 5(1), धारा 50(1) एवं (8) तथा धारा 55
d. धारा 38 क. और 38 ख.